Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कोरोना का कहर: रतलाम में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा, 24 घंटे में फिर सामने आए 61 नए मामले

खबरगुरु (रतलाम) 22 नवंबर। कोरोनावायरस का कहऱ थमने के बदले हर रोज बढ़ ही रहा है। रविवार को भी रतलाम में यही क्रम जारी रहा और कोरोनावायरस से ग्रसित 61 नए संक्रमित मरीज सामने आए। इसके बाद में जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2968 के आंकड़े पर पहुंच गई है। लगातार छठे दिन 50 से अधिक मामले निकले है। साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

कई विशेषज्ञों ने यह चेताया भी है कि ठंड में इसकी रफ्तार और बढ़ सकती है। इस बीच मध्यप्रदेश के रतलाम सहित कई शहरो में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है हालांकि इसका ज्यादा असर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर नही दिख रहा है। कोरोना वायरस का कहर नहीं थम रहा है।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम की गुलमोहर कॉलोनी के 30 वर्षीय पुरुष मित्र निवास रोड के 36 वर्षीय पुरुष रामगढ़ के 66 वर्षीय पुरुष शास्त्री नगर के 40, 40 वर्षीय दो पुरुष कोटा वाला बाग के 58 वर्षीय पुरुष चांदनी चौक की 20 वर्षीय युवती इंद्रलोक नगर के 58 वर्षीय पुरुष न्यू रोड की 52 वर्षीय महिला 34 वर्षीय महिला 52 वर्षीय महिला टीआईटी रोड के 32 वर्षीय पुरुष गुलमोहर कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला राजस्व कॉलोनी कि 20 वर्षीय युवती हरथली के 56 वर्षीय पुरुष चांदनी चौक के 70 वर्षीय पुरुष आनंद कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष 51 वर्षीय महिला शास्त्री नगर के 27 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय पुरुष रेलवे कॉलोनी के 49 वर्षीय पुरुष 43 वर्षीय महिला दीनदयाल नगर के 72 वर्षीय पुरुष 70 वर्षीय महिला रोटरी हॉल के 50 वर्षीय पुरुष बापू नगर के 59 वर्षीय पुरुष दो मुंह की बावड़ी कि 70 वर्षीय महिला महावीर नगर के 26 वर्षीय पुरुष प्रताप नगर के 58 वर्षीय पुरुष थावरिया बाजार की 43 वर्षीय महिला 50 वर्षीय पुरुष बैंक कॉलोनी की 26 वर्षीय महिला जिला चिकित्सालय की 45 वर्षीय महिला काटजू नगर की 42 वर्षीय महिला मुखर्जी नगर की 52 वर्षीय महिला कोटा वाला बाग के 22 वर्षीय युवक विनोबा नगर के 45 वर्षीय पुरुष कर्मचारी आवास कॉलोनी के 24 वर्षीय पुरुष शक्ति नगर के 31 वर्षीय पुरुष विनोबा नगर के 21 वर्षीय युवक महावीर नगर की 62 वर्षीय महिला हाकीम वाडा के 52 वर्षीय पुरुष राजपूत बोर्डिंग के पास की 14 वर्षीय बालिका 20 वर्षीय युवक श्रीमाली वास के 69 वर्षीय पुरुष बाजना की 50 वर्षीय महिला रतलाम के श्रीनगर कॉलोनी के 60 वर्षीय पुरुष मंगल मूर्ति के 43 वर्षीय पुरुष दीनदयाल नगर के 20 वर्षीय युवक कोमल नगर के 50 वर्षीय पुरुष टीचर्स कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष छतरी पुल की55 वर्षीय महिला 24 वर्षीय पुरुष महेश नगर के 48 वर्षीय पुरुष सन सिटी कॉलोनी की 27 वर्षीय महिला शास्त्री नगर के 28 वर्षीय पुरुष अलकापुरी की 64 वर्षीय महिला शुभम परिसर के 61 वर्षीय पुरुष इंदिरानगर के 30 वर्षीय पुरुष ताल के 32 वर्षीय पुरुष सेलाना रंगबाड़ी मोहल्ला के 32 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव कुल पॉजिटिव सैंपल 61 है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!