Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: फिर खतरनाक हुआ कोरोना, 24 घंटे में 54 नए केस आए, लगातार चौथे दिन मिले 50 से अधिक संक्रमित

खबरगुरु (रतलाम) 20 नवंबर। जिले में कोरोना फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शासन की ओर से दी जा रही चेतावनी को नजरअंदाज करने के कारण कोरोना खतरनाक स्तर पर आ चुका है। इस समय रिकार्ड तोड़ मामले आ रहे हैं। 24 घंटे में शुक्रवार को 54 नए केस आए। चिंता की बात यह है कि लगातार चार दिनो से 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे है। अब मरीजों की संख्या 2852 पहुंच गई है। कोरोना से जिले में अबतक 64 लोग दम तोड चुके है।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम की पी एन टी कॉलोनी के 70 वर्षीय, इंदिरा नगर के 37 वर्षीय पुरुष, ग्राम रिंगनिया के 32 वर्षीय पुरुष, गीता मंदिर रोड की 59 वर्षीय महिला, सुथारो का वास की 50 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरुष, लोहार रोड के 60 वर्षीय, 30 वर्षीय लक्ष्मी नगर के 58 वर्षीय ओल्ड रेलवे कॉलोनी के 34 वर्षीय पुरुष, टीचर कॉलोनी नामली के 37 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर रतलाम की 48 वर्षीय महिला, नयागांव रतलाम की 17 वर्षीय युवती, गांधी नगर रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, स्टेशन रोड रतलाम के 52 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा के 34 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक 5 वर्षीय बालिका, कनेरी पुलिस लाइन के 28 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम जड़वासा खुर्द के 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड की 50 वर्षीय महिला, अलकापुरी रतलाम की 51 वर्षीय महिला, महेश नगर की 24 वर्ष की महिला, 12 वर्षीय बालक नागर वास के 55 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 20 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय पुरुष टीआईटी रोड के 53 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 53 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 50 वर्षीय पुरुष, सुधारों के आवास के 79 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर के 66 वर्षीय पुरुष, जूनी कलाली सेरी के 63 वर्षीय पुरुष, सीखेड़ी ग्राम के 85 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी रतलाम की 75 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर की 18 वर्षीय युवती, गांधीनगर के 36 वर्षीय पुरुष, आरपीएफ बैरक के 42 वर्षीय पुरुष, खनकई ग्राम के 20 वर्षीय युवक, बजाज खाना रतलाम की 49 वर्षीय महिला, अमृत सागर कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला इंदिरा नगर रतलाम के 38 वर्षीय पुरुष, संजय कंपलेक्स जावरा के 38 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर रतलाम के 64 वर्षीय पुरुष संजय कांप्लेक्स जावरा की 34 वर्षीय महिला काटजू नगर रतलाम के 41 वर्षीय पुरुष, गीता मंदिर रोड रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, राजापुरा माताजी के 75 एवं 45 वर्षीय पुरुष एवं 60 वर्ष की महिला 17 वर्षीय युवक, सिटी हार्ट रतलाम की 35 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है। कुल पॉजिटिव सैंपल 54 है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!