Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम मंडल पर 64 वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह,सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी ए1/ए प्रथम-इंदौर स्टेशन, द्वितीय-रतलाम स्टेशन

ख़बरगुरु (रतलाम) 15 अप्रैल । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 64 वाँ रेल सप्ताह समारोह के तहत मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर द्वारा व्यक्गित, सामूहिक एवं अन्य पुरस्कार व शील्ड का वितरण किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मंडल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत करने हेतु 64वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय के एनेक्सी हॉल में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ की गयी। इसके उपरान्त मंडल के अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी।
सास्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त अपर मंडल रेल प्रबधक श्री के.के. सिन्हा द्वारा पुरस्कार ग्रहण करने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए हुए कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी कर्मठता, सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने व रतलाम मंडल को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2018-19 में रतलाम मंडल पर कई उत्कृष्ट कार्य किये गये हैं जिसमें पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को तीन महिने के एक छोटे से समयावधि में पूर्ण करना काफी प्रशंसनीय है। इस कार्य की प्रशंसा मुख्यालय, रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय स्तर पर किया गया है। यह कार्य मंडल के कर्मठ कर्मचारियों के कारण ही संभव हो सका है। कर्मचारियों द्वारा कर्मठता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के कारण है रतलाम मंडल पर स्थित कई ब्रिजों के पुराने गर्डर के स्थान पर नए गर्डर डालने, पटरियाँ बदलने, सिगनलिंग कार्य को दुरूस्त करने के साथ ही साथ सुरक्षा, संरक्षा के क्षेत्र में भी काफी उल्लेखनीय कार्य किया गया है। स्टेशन सौंदर्यीकरण, रेलवे परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, ट्रैक मशीन के द्वारा रेलवे लाइन का मेंटेंनेस, गाडियों के परिचालन आदि में काफी अहम सुधार रतलाम मंडल पर हुआ है। रतलाम मंडल के कर्मचारियों द्वारा किये गये इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रति वर्ष एक निश्चित संख्या में कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है।
यह विदित हो कि कोई भी कार्य किसी एक कर्मचारी द्वारा नहीं किया जाता बल्कि उसमें कई कर्मचारियेां का योगदान होता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ कर्मचारियेां को व्यक्तिगत एवं कुछ कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर के उद्बोधन के उपरांत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सबसे पहले वर्ष 2018-19 के लिए महाप्रबंधक स्तर पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के वार्षिक निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार हेतु नामित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
64वाँ रेल सप्ताह के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के 15 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं आठ कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, क्रय एवं मंडल डिपो विभाग से 08 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, राजभाषा विभाग से 02 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, स्थापना विभाग के 10 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 18 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, इंजीनियरिंग विभाग के 61 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 70 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के 07 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 14 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, वाणिज्य विभाग के 1 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 18 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, परिचालन विभाग के 29 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 39 कर्मचारियो को सामूहिक पुरस्कार, विद्युत(टी.आर.ओ.) विभाग के 10 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 20 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, विद्युत(टीआरडी) विभाग के 07 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 08 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, विद्युत(पावर) विभाग के 04 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 18 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, यात्रिक विभाग के 21 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 19 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, डीजल शेड रतलाम के 13 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 20 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, सुरक्षा विभाग के 14 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 38 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, लेखा/ईडीपी/कैश/पे विभाग के 10 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 03 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, चिकित्सा विभाग के 10 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 12 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, संरक्षा विभाग के 05 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शतरंज के 05 खिलाड़ियों को सामूहिक पुरस्कार, बैडमिंटन के 07 खिलाड़ियों को सामूहिक पुरस्कार, टेबल टेनिस के 05 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार, सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 04 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार एवं सिविल डिफेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक कर्मचारी को व्यक्तिगत एवं 06 कर्मचारी को सामूहिक पुरस्कार प्रदान किये गये। 64वें रेल सप्ताह पुरस्कार के दौरान वर्ष 2018-19 के दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 566 कर्मचारियों नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
64वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए नामित स्टेशनों को नौ शील्ड भी प्रदान किया गया जो निम्नानुसार हैः-
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी ए1/ए प्रथम-इंदौर स्टेशन, द्वितीय-रतलाम स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी बी दाहोद स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी डी बेरछा स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी ई कालाकुंड स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रुम उज्जैन रनिंग रुम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित कर्षण डिपो ओ.एच.ई. डिपो रतलाम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रेलपथ खंड वरि.सेक्शन इंजी. /रे.प./सिहोर-भोपाल-उज्जैन खंड

सर्वश्रेष्ठ माल गोदाम मांगलिया मालगोदाम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित विद्युत डिपो इलेक्ट्रिकल (पावर डिपो) नीमच
कार्यक्रम के अंत में आभार मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर.एन. मीणा द्वारा व्यक्त किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री ए.के. मालवीय, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर.एन. मीणा, वरि.मंडल वित्त प्रबंधक श्री रविरंजन, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस.के. मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विपुल सिंघल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार निशांत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री योगेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(टीआरओ) श्री प्रदीप मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(पावर), वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(टीआरडी), वरि.मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर श्री कमल सिंह चौधरी, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनकर व समिति के अन्य सदस्य के साथ ही साथ रतलाम मंडल के अधिकांश अधिकारी, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, एस.सी./एस.टी. एसोसियेशन, ओ.बी.सी. एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!