Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: महिला शिक्षिका की ट्रेक्टर की चपटे में आने से दर्दनाक मौत, घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार

खबरगुरु (रतलाम) 9 जुलाई। महिला शिक्षिका सविता राव जाधव कनेरी शासकीय स्कूल से घर लौट रही थी तभी ट्रेक्टर की चपटे में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया। दीनदयाल नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कनेरी शासकीय स्कूल से लौट रही महिला शिक्षिका सविता जाधव निवासी शुभम परिसर शाम 5 बजे के करीब अपने घर लौट रही थी। इस दौरान कनेरी से कुछ ही दूर रास्ते में ईंट से भरे ट्रेक्टर ने ओवेरटेक करने के दौरान टक्कर मारी, जिससे वह गिर गई और ट्राली के पिछले पहिए की चपटे में आ गई। इस दौरान ट्राली का पहिया महिला के सर के ऊपर चढ़ गया और जिससे से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस दौरान ट्रेक्टर भी रास्ते के एक और पलट गया। जिसके बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर दीनदयाल नगर थाने के एसआई मुकेश कुमार पहुंचे और उन्होंने ट्रेक्टर के इंजन को बंद कर मृतिका के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा से शव का पोस्टमार्टम कर मृतिका के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

9 जुलाई को छोटी बहन मीनाक्षी मलिक का जन्मदिन भी है। जन्मदिन की तैयारी के लिए वे खुशी-खुशी घर आ रही थी। उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी जी और सविता जी के घर पास पास ही हैं। बड़े भाई हैं जो कि मुंबई में रहते हैं। सुबह शाम मिलना जुलना रहता ही है। जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए सारा भोजन तैयार था। शाम को केक काटना था। मगर ऐसी अनहोनी हो गई।

सविता जी काफी हंसमुख मिलनसार रही। समाज सेवा में सक्रिय रही हैं, लायंस क्लब की सदस्य होने के नाते भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। वह जिस जिस स्कूल में भी रही है, वहां का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 52 वर्षीय शिक्षिका श्रीमती जाधव के 2 पुत्र हैं। प्रतिक राव जाधव एवं डॉक्टर अतीक राव जाधव है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!