Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हाथरस पहुंचे प्रियंका और राहुल, पीड़ित परिवार से बंद कमरे में करीब 50 मिनट तक चली मुलाकात

खबरगुरु (हाथरस) 3 अक्टूबर। हाथरस में प्रियंका और राहुल शनिवार शाम को पहुंचे। यहां करीब 50 मिनट तक बंद कमरे में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के साथ एक तरफ जहां प्रियंका और राहुल मिल रहे थे तो वहीं इस घर के बाहर मीडिया वालों का जमावड़ा लगा हुआ था।

परिवार सुरक्षा चाहता है

इसके बाद प्रियंका ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्यायिक जांच चाहता है, परिवार सुरक्षा चाहता है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वे पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी हैं। प्रियंका ने कहा कि “हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, जहां कभी भी अन्याय होगा हम जाएंगे।”

राहुल और प्रियंका को जाने की इजाजत दी

राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-नोएडा फ्लाइ वे (नोएडा बॉर्डर) पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बातचीत के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जाने की इजाजत दे दी। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थक हंगामा करते रहे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद बुधवार तड़के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया। बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ”परिवार की इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया।।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!