Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे राम- सीता , सीएम योगी ने उतारी आरती

हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे राम- सीता , सीएम योगी ने उतारी आरती

ख़बरगुरु (अयोध्या): अयोध्या में इतिहास पहली बार इस तरह से दीवाली मनाई जा रही है. हेलीकॉप्टर के जरिये भगवान राम की सवारी उतरी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी. वहीं, रीता बहुगुणा जोशी ने माता सीता को माला पहनाई।

दिवाली के एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”अयोध्या को कुछ लोग लोग आशंका की नज़र देखते हैं. अब अयोध्या पर शक की प्रवृत्ति ख़त्म होनी चाहिए.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली पर भगवान राम की इस पावन नगरी में मुझे आने का मौका मिला है। ये मेरा सौभाग्य है। उन्होंने आगे कहा कि ना जाने क्यों अयोध्या का ज़िक्र नकारात्मक रूप में होता है। हमे अयोध्या को नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाना है।

इस मौके पर सरयू घाट पर १ लाख ७५ हज़ार  दिए भी जलाए जाएंगे. इसके अलावा लेजर शो के अलावा रामलीला का मंचन का कार्यक्रम भी है , इतनी संख्या में पहली बार दीप जलाए जाएंगे। पिछले साल यहां डेढ़ लाख के आसपास दीप प्रज्वलित किए गए थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!