Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को रौंदा, 5 की मौत

🔴 अनियंत्रित ट्रक ने एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया

खबरगुरु (रतलाम) 4 दिसम्बर। लेबड़-नयागांव फोरलेन पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जगह जगह बड़े बड़े गड्‌ढें हो रहे है। जिनके पेंचवर्क के नाम पर कंपनी खानापूर्ति करने में लगी हुई है। रविवार दोपहर सातरुंडा में फोरलेन पर बड़ा हादसा होने की सूचना मिल रही है। यहां अनियंत्रित ट्रक ने एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। हादसे में अब तक 5 की मौत की सूचना मिली है। जबकि कई लोग घायल हो गए। स्थानिय लोगो और पुलिस कि सहायता से घायलो को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार साढ़े चार बजे के लगभग सातरुंडा फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक से हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को रौंदा। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से 5 की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।कलेक्टर व एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे में करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आई हैं। एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों एवं हादसे में मारे गए लोगों को लेकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंच रही है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल है । हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।

[box type=”shadow” ]

स्थानिय लोगो और पुलिस कि सहायता से घायलो को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया।  घायलों की सूची
(01) राखी पति कन्हैया लाल धाकड 30 बांगरोद
(02) विशाल पिता भंवरलाल चोरडिया 20 बखतगढ़
(03) भागीरथ पिता धूला जी चर्मकर 81 घटघारा
(04) ख़ुशबु पिता भंवरलाल 18
(05) मधु पिता शम्भु परमार 20 ढोलाना
(06) निकिता पिता भंवरलाल चोरडिया 05 बखतगढ़
(07) शान्ति बाईं पति शम्भूलाल चर्मकर 42 धोलाना
(08) संगीता पति पारस 30 घोड़ाघाट
(09) मंगल पिता गोपाल परमार 16 ढोलाना
(10) किरण पति मुन्नालाल डामर 35 घोडा़घाट

[/box]

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!