Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: गोवंश के अवशेष से माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

खबरगुरु (रतलाम) 15 मई। रतलाम के ईदगाह रोड इलाके में रविवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।  हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांस की अवैध दुकानें बंद करने और गोवंश के अवशेष फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। जिसके बाद थाना माणक चौक ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और पुलिस ने आरोपियों के पास से गोवंश का मांस भी बरामद किया है। आज उनके मकानों पर प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर भी चला दिया। प्रशासन ने जांच कर अवैध दुकानो को  सील करने की कार्रवाई भी की है। 

रविवार सुबह उपद्रवियों द्वारा गोवंश काट ईदगाह क्षेत्र स्थित भेरूजी के ओटले पर अवशेष फैकने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। आक्रोशित हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में तोपखाना रोड पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। पुलिस ने शहर के कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुबारिक पिता गफ्फूर कुरैशी निवासी शेरानीपुरा और आसिफ पिता शौकत कुरैशी निवासी मोमिनपुरा को हिरासत में भी लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया। आज सुबह प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन ने शैरानीपुरा और मोमिनपुरा स्थित इन आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। माणकचौक पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!