Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भाजपा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

खबरगुरु (रतलाम) 5 मार्च। मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर अब दोनों ही पार्टियों के द्वारा बिगुल बज गया है। नेता चुनाव की तैयारियों पर जुड़ गए हैं। जिसके लिए शहर दर शहर दिग्गज नेताओं का भ्रमण भी शुरू हो गया है और अब ऐसे में निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रतलाम पहुंचे। जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया और तमाम चौराहा पर पोस्टर व बैनर लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भाजपा देश में गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से भी मुखातिब हुए और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर विशेष चर्चा की।

पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ में सांसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, लोकेन्द्र पाराशर, सचिन सक्सेना (प्रदेश मीडिया प्रभारी), अरूण राव आदि मौजूद रहें।

बूथ की समिति और बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन का आधार है

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा एक केडरबेस्ड आर्गनाइजेशन है। हम जो भी काम करते हैं, उसके पीछे बूथ के कार्यकर्ता की ताकत होती है, वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा जीवन्त संगठन है। बूथ की समिति और बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन का आधार है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में घोषणा-पत्र जनमत की अपेक्षाओं के आधार पर तैयार होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ नगरीय क्षेत्रों के विकास का रोडमेप बनाने का काम कर रहे हैं।

टिकट उन्ही को दिया जाएगा, जिनमे चुनाव जीतने की क्षमता होगी

चुनाव में टिकट दिए जाने की बात के एक सवाल के जवाब में श्री शर्मा ने कहा कि जो माफियाओं के श्रेणी में आते हैं भाजपा इस बार स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकिट दिया जाएगा और वो जीतेंगे भी।उन्होने कहा कि नगरीय निकायों में टिकट देते समय जीतने की क्षमता को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाएगा। टिकट उन्ही को दिया जाएगा, जिनमे चुनाव जीतने की क्षमता होगी।

उन्होने कहा कि जिस तरह कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत आत्मनिर्भर बना है और पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढा है। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रशंसा करते कहा कि उनकी इच्छाशक्ति के कारण ही वेक्सीन तैयार हुई और 24 देशों को उपलब्ध कराई गई है।

रतलाम विकास प्राधिकरण केअध्यक्ष पद पर नियुक्ति के सम्बन्ध में पुछे गए सवाल के जवाब में  उन्होने कहा कि जल्दी ही अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। बढती महंगाई पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि पुरानी सरकारों की गलत नीतियों के कारण पैट्रोलियम पदार्थों के भाव बढ रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी समय में रतलाम में एयरपोर्ट बने इसके लिए भी प्रावधान किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा को महू रोड चौराहें से सर्किट हाउस तक जुलूस की शक्ल में ले जाया गया। पूरे रास्ते में कई स्वागत मंच बनाए गए थे,जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्री शर्मा का स्वागत किया।

श्री शर्मा को ग्रामीण युवा नेता द्वारा मिठाई से तोला गया

श्री शर्मा को रतलाम नगर में प्रथम आगमन पर ग्रामीण युवा नेता द्वारा मिठाई से तोला। रतलाम ग्रामीण के युवा नेता एवं जमुनिया सरपंच सुनील गुर्जर के द्वारा एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के सानिध्य में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को मिठाई से सालाखेड़ी चौराहे पर तोला। ग्रामीण विधानसभा में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, पूर्व कृषक राज्य आयोग मंत्री ईश्वर लाल पाटीदार, एवं रतलाम शहर विधायक चेतन कश्यप, रतलाम ग्रामीण कार्यकर्ता एवं पांचों मंडल के अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सालाखेड़ी चौराहे पर मिठाई से तोला।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!