Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सी एम राइज रतलाम : कैरियर मार्गदर्शन और वार्षिक पुरस्कार वितरण संपन्न, विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार, खिल उठे चेहरे

सी एम राइज रतलाम : कैरियर मार्गदर्शन और वार्षिक पुरस्कार वितरण संपन्न, विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार, खिल उठे चेहरे

खबरगुरू (रतलाम) 1 फरवरी। विद्यार्थी का बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है। किसी भी माध्यम और परिवेश का विद्यार्थी ईमानदारी व दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करें तो सफलता सुनिश्चित है।एकेडमिक्स को बेहतर बनाना है और कांसेप्ट को समझना है।” उक्त विचार व्यक्त करते हुए योगेश सिंह चौहान जूनियर कमीशंड ऑफिसर (रिटा.) इंडियन नेवी ने सी एम राइज विनोबा रतलाम में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने साधन से अधिक कमिटमेंट को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि मोनिका ठाकुर सूबेदार म. प्र. पुलिस ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए करियर पर फोकस करने का आग्रह किया। उन्होंने संस्कृति को बचाने और युवावस्था के भटकाव के दुष्प्रभाव भी बताएं। वार्षिक पुरस्कार वितरण के अंतर्गत वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों में विभिन्न स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले तथा टीचर ऑफ द ईयर के रूप में चयनित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र दल द्वारा सरस्वती वंदना,देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। स्वागत उद्बोधन उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ ने तथा प्रतिवेदन वाचन मंजूलिका खरे ने किया। संचालन रुपाली जैन तथा आभार हर्षिता सोलंकी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संध्या वोरा ने की तथा आभार मीनाक्षी अग्रवाल ने व्यक्त किया।

स्मरणीय रहे दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस प्राथमिक विद्यालय खंड के विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.एल. डामोर ने पुरस्कृत किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रदीप वैष्णव ने तथा आभार अमित झा ने व्यक्त किया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अंग्रेजी स्किड का प्रदर्शन किया गया।प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई तथा सीमा चौहान द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मार्गदर्शन किया गया। उक्त जानकारी संस्था प्राचार्य संध्या बोहरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!