Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस का लाठीचार्ज, बरसाए गए आंसू गैस के गोले, दिग्विजय सहित 20 नेता गिरफ्तार

खबरगुरु (भोपाल) 23 जनवरी।  नये कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस (Congress) पार्टी लगातार सड़क पर है। पार्टी ने शनिवार को राजभवन की ओर कूच किया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में जवाहर चौक पहुंचे। रोशनपुरा के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया। पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

जमकर लाठियां भांजी और फिर आंसू गैस के गोलों की बौछार कर दी

पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पावी की बौझार कर तितर-बितर करने की कोशिश की लेकिन बैरीगेट तोड़कर आगे बढ़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पहले तो जमकर लाठियां भांजी और फिर आंसू गैस के गोलों की बौछार कर दी। पुलिस की लाठी चार्ज के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोटे भी आई। वही कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

केंद्र ने किसानों के लिए काले कानून बनाए हैं- कमलनाथ

राजभवन कूच करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- केंद्र ने किसानों के लिए काले कानून बनाए हैं। मैंने अपने समय में MSP के लिए केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि किसान उद्योगपतियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा। हम एकत्रित हुए हैं देश के सभी किसानों के लिए। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं करती, तब तक वो अपना आंदोलन जारी रखेगी।

हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है कमलनाथ का ट्वीट

कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार को निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ”शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, वॉटर कैनन चलाने और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।

इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आयी है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। किसानो के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!