Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

देश में कोरोना की रफ्तार ने तोड़े सब रिकॉर्ड, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.52 लाख संक्रमित

खबरगुरु (नई दिल्ली) 11 अप्रैल।  देशभर में फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना वायरस के कहर को कम करने के लिए कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस बढते आंकड़ों ने सब रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। आखिरी 24 घंटे में देशभर में 1. 52 लाख केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 90,328 लोग ठीक भी हुए है, जबकि 839 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

[box type=”shadow” ]

एक दिन में 1.50 लाख से अधिक मामले,  एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख से अधिक

भारत एक दिन में 1.50 लाख से अधिक मामले वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका में एक दिन में 1.50 लाख से अधिक मामले एक दिन में सामने आए थे। देश में एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 2 हजार 370 तक पहुंच गया है।

 [/box] [box type=”shadow” ]

मध्य प्रदेश में एक दिन में करीब 5 हजार से अधिक मामले

मध्य प्रदेश में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया इंदौर के अलावा उज्जैन, जबलपुर, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, राऊ, महू, शाजापुर में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इंदौर शहर, राऊ, महू, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) ​​​​​​, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा।

 [/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!