Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

Earthquake: देर रात दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, 6.6 रही तीव्रता

Earthquake: देर रात दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, 6.6 रही तीव्रता

🔴 भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में रहा

खबरगुरु (नई दिल्ली) 22 मार्च। मंगलवार रात 10 बजकर 19 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। इससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके भारत के अलावा तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए

भारत में भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर महसूस किए गए हैं। झटके करीब एक मिनट तक महसूस किए गए। इमारतों के हिलने से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर तो अभी नहीं है, लेकिन दिल्ली में शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना मिली थी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी रात करीब 10:20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग तो सड़क पर निकल आए।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!