Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल में भीषण आग, 80 मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में किया शिफ्ट

खबरगुरु (उज्जैन) 4 अप्रैल। उज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल के कोविड वार्ड में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई।  आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे। आग लगने से चार मरीज झुलस गए है। ये मरीज भी खतरे से बाहर हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई

80 मरीजों के इलाज के लिए समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 30 एम्बुलेंस लगा दी गई थीं। पाटीदार अस्पताल में करीब 19 कोरोना पाजिटिव मरीज भर्ती थे। आग की लपटें और धुआं इतना भयावह था कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिये यहां वहां भागने लगे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया

दो मंजिल अस्पताल में जिले भर के मरीज आते हैं। सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।लोगों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय 350 लोग वहां मौजूद थे। अगर समय रहते दमकलकर्मी नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम ने किया ट्वीट कर कहा कि आज पाटीदार हॉस्पिटल, फ्रीगंज, उज्जैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 80 मरीज अस्पताल में फंसे थे, सबको आधे घंटे के अंदर रेस्क्यू किया गया है। 4 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रशासन मौके पर है, स्थिति नियंत्रण में है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!