🔴 पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया
खबरगुरु (टोक्यो) 8 जुलाई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई। फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया। वो गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है। काफी खून भी निकल गया है। मेडिकल टीम मौके पर शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गई है। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।