Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पत्नी की किडनैपिंग : जानिए अपनी ही पत्नी को किडनैप कर क्यों ले गया युवक

पत्नी की किडनैपिंग : जानिए अपनी ही पत्नी को किडनैप कर क्यों ले गया युवक

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल 

खबरगुरु (उज्जैन) 1 अप्रैल। गुरुवार को उज्जैन में देवास का एक युवक अपनी पत्नी को किडनैप कर ले गया। युवक अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर ससुराल पहुंचा। और अपनी पत्नी को भगा कर ले गया। युवक ने ससुराल के लोगों से मारपीट भी की। इस दौरान युवती की मां पर तलवार से हमला भी हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। युवक के साथ उसके 12 साथी भी थे।

लड़की के घरवालों को थी शादी से आपत्ति 

देवास के रहने वाले आकाश सांगते और उज्जैन में रहने वाली रितिका ने 11 फरवरी को देवास के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी दोनों की मर्जी से हुई थी, लेकिन लड़की के घरवालों को इस शादी से आपत्ति थी। उन्हें आकाश के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। उज्जैन की नागझिरी थाना पुलिस ने रितिका को उसके माता-पिता के पास सौंप दिया था।

आकाश ने अपनी पत्नी को ले जाने की अनुमति देने की गुहार भी लगाई थी

अधिकारियों के सामने आकाश ने अपनी पत्नी को ले जाने की अनुमति देने की गुहार भी लगाई परंतु उसका कोई फायदा नही हुआ। प्रशासन से आकाश को मदद नहीं मिली तो गुरुवार को आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रितिका के घरवालों के साथ मारपीट कर उसे उसके ही घर से किडनैप कर लिया। इस दौरान रितिका की मां पर तलवार से हमला भी हुआ। लड़की को घर से भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!