Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा कृष्णा की सहेली गीता ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान हुई मौत

🔴  सहेली के दुनिया छोड जाने का गम सहन नहीं कर पा रही थी

खबरगुरु (रतलाम) 11 दिसम्बर। पिछले दिनों शहर के सागोद रोड स्थित कन्या शिक्षा परिसर की छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा कृष्णा डामर की सहेली ने शनिवार सुबह कीटनाशक पी लिया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह युवती के मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी सरवन के पास चंद्रोड़ निवासी 18 वर्षीया गीता पुत्री बालू ने शनिवार सुबह फसलों में छिड़कने वाली जहरीली दवा पी ली थी। गीता को बांसवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गीता रतलाम के सागोद रोड स्थित कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास में रह रही थी। गीता की सहेली कृष्णा ने कन्या शिक्षा परिसर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से आहत गीता दो दिनों से सदमें में थी। खाना पीना भी छोड रखा था।  परिजनों ने भी गीता को बहुत समझाने का प्रयास किया। पर वह शायद गीता अपनी सहेली कृष्णा के दुनिया छोड जाने का गम सहन नहीं कर पा रही थी। और शनिवार को उसने कीटनाशक पी लिया। बांसवाड़ा के अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह युवती के मौत हो गई है। गीता की सहेली कृष्णा के पिता बहादुर सिंह डामोर ने बताया कि कल वह गीता से मिलने अस्पताल गए थे वहां उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह साढे सात बजे गीता ने दम तोड़ दिया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!