Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों को सौपे दायित्व

खबरगुरु (रतलाम) 9 अप्रैल रतलाम जिले में 9 अप्रैल शाम 6 से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। एडीएम जमुना भिडे ने लॉकडाउन अवधि के दौरान रतलाम शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसडीएम शहर अभिषेक गहलोत को संपूर्ण रतलाम शहर की कानून व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके सहायतार्थ इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार नारायण नंदेडा, पुलिस थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के लिए, अधीक्षक भू-अभिलेख रमेशचंद्र सिसोदिया को पुलिस थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के लिए, नायब तहसीलदार नवीन गर्ग को पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के लिए तथा नायब तहसीलदार पूजा भाटी को पुलिस थाना माणकचौक क्षेत्र रतलाम के लिए दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी जिला रतलाम लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र की कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे एवं अपने अधीनस्थ कार्यपालिक दंडाधिकारियों के सहयोग से अपने अनुभाग में धारा 144 को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। सभी नियुक्त कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर प्रत्येक घटना की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे।

नगर में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध पूर्ति के लिए दायित्व निर्धारित

कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु रतलाम जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान रतलाम नगर में किराना, दूध, सब्जी, फ्रूट, गैस सिलेंडर आदि आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए अपर जिला दंडाधिकारी जमुना भिड़े ने अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किया है। इस कार्य के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी एच.एस. चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रश्मि खम्बेटे, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कमलेश जमरा, सचिव कृषि उपज मंडी रतलाम एस.एन. गोयल, निरीक्षक कृषि उपज मंडी राजेंद्र व्यास तथा स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम रतलाम एस.पी. सिंह को दायित्व सौंपा गए हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी रतलाम कार्यालय को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका फोन नंबर 07412-270414 रहेगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!