Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

युवा मोर्चा को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक ले जाएं -विधायक काश्यप, नए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन का समारोहपूर्वक स्वागत

खबरगुरु (रतलाम) 25 दिसंबर। वर्तमान में हर युवा गति चाहता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भाव को दृष्टिगत रखते हुए गति शक्ति का मंत्र दिया हैं। भाजपा में युवा मोर्चा सबसे अहम कड़ी हैं। देश एवं प्रदेश में महत्वपूर्ण पदो पर आसीन कई नेता युवा मोर्चा के माध्यम से ही इस मुकाम पर पहुचे हैं। युवा मोर्चा के माध्यम से पार्टी को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक ले जाए। भाजपा एक विचार परिवार हैं। इसमें सेवा ही समर्पण हैं। सेवा के माध्यम से सबको जोड़े और सभी वरिष्ठो से ताल मेल कर मोर्चा को नई ऊचाईयो पर पहुचाए।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के स्वागत समारोह में कहीं। इस समारोह में श्री काश्यप का युवाओ ने अभिनंदन कर श्री जैन की नियुक्ति पर आभार भी जताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री सोना शर्मा, झुग्गी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह सयोजक अनिता कटारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, करणधीर्य बडगोत्या, आदित्य डागा, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकूल सोनी, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, जिलाध्यक्ष मंसुर जमादार, एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी उपस्थित रहें।
श्री काश्यप ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव को शुभकामनाए देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का जन्मदिवस उत्सव का दिन हैं। अटल जी ने भी युवा अवस्था में देश की सेवा के कार्यो की शुरूआत की थी और तीन बार प्रधानमंत्री बनकर पार्टी को नई ऊचाई दी। मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी आज दुनिया में सबसे बड़े दल के रूप में पहचानी जा रही हैं। यह सब कुछ गति का कमाल हैं। युवाओं को वायु के समान गति रखना चाहिए जिससे सबका लाभ होगा। श्री काश्यप ने रतलाम में 1500 हैक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले कोरीडोर को रतलाम के मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने का द्वार बताया।
पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने कहा भाजयुमो वह कड़ी है। जो भाजपा में ऊर्जा का संचार करती हैं। इस ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में होना चाहिए। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष के रूप में विप्लव सभी वरिष्ठ नेताओ का मार्ग दर्शन प्राप्त कर युवा मोर्चा को नई ऊचाईयो पर ले जाए। जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनो में पंचायत एवं निकायो के चुनाव होने हैं। इनमें युवा मोर्चा की महत्वपुर्ण भूमिका रहेगी। जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी ने कहा कि युवा मोर्चा को भाजपा की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना हैं। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल ने कहा कि युवा का उल्टा वायु होता हैं अर्थात युवाओं कोई रोक नहीं सकता। भाजपा यदि राम है तो युवा मोर्चा हनुमान हैं। मोर्चा के माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की विचार धारा बुथ स्तर तक ले जाये।

महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया है, उसका निर्वाह कर सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे- विप्लव जैन

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया है, उसका निर्वाह कर सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार एवं शहर विधायक श्री काश्यप की योजनाओं को घर-घर तक पहुचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार युवा नेता स्नेहिल उपाध्याय ने माना।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!