Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP में पंचायत चुनाव : 3 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 6 जनवरी को पहला चरण, नामांकन 13 दिसंबर से

खबरगुरु (भोपाल) 4 दिसंबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शनिवार शाम मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया. प्रदेश में चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। पहला मतदान अगले साल 6 जनवरी, दूसरा मतदान 28 जनवरी और तीसरा मतदान 16 फरवरी को होगा।

मध्य प्रदेश में 52 जिलों के जिला पंचायत, 313 जनपद पंचायत, 22581 ग्राम पंचायत सरपंच और 3 लाख 62 हजार पंच के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण 9 जिलों, दूसरे में 7 और तीसरे चरण में 36 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, जो चुनाव परिणाम आने तक रहेगी। यह आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी।

प्रथम चरण में 85 जनपद पंचायत, 2683 ग्राम पंचायत हैं। 9 जिले हैं।

दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायत, 8018 ग्राम पंचायत, 34840 मतदान 7 जिले हैं।

तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायत, 26560 मतदान केंद्र 36 जिले कवर किए जाएंगे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!