Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : नगर निगम के सिटी इंजीनियर को लेकर लोगो में नाराजगी, जनता ने किया विरोध, विवाद के बीच सीगरेट पीते इंजीनियर का वीडियो हुआ वायरल

खबरगुरु (रतलाम) 20 जून। रतलाम के चौमुखीपुल क्षेत्र में नगर निगम के सिटी इंजीनियर जी.के. जायसवाल को उस समय लोगो की नाराजगी का सामना करना पड़ा जब वह निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे। नाराज जनता ने सीटी इंजीनियर पर नाराजगी जताई। लोगो की नाराजगी के बीच सीगरेट का कश लगाते सीटी इंजीनियर जायसवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना रविवार रात कि है जब नगर निगम के सिटी इंजीनियर जी. के. जायसवाल चौमुखीपुल क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे। काम ठीक समय पर नही होने और धीमी गती से कार्य होने पर नाराज जनता ने मौके पर पहुंचे इंजीनियर पर नाराजगी निकाली। लोगो का कहना था कि कई बार बोलने के बाद भी ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे जनता को तो परेशानी हो रही है साथ ही बिजनेस पर भी खासा असर पड़ रहा है। लोगो ने इंजीनियर पर नाराजगी निकाली और जमकर क्लास ले ली। इस घटनाक्रम के दौरान इंजीनियर सीगरेट का कश लगाते रहे। यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत करने पर रोब झाड़ते हुए निगम सीटी इंजीनियर जी.के. जायसवाल और उनका अनोखा अंदाज पब्लिक प्लेस पर सिगरेट के कश लगाते हुए बेशर्मी बयान कर रही है।

 

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!