Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: राष्ट्रीय योग स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, ऑनलाइन हुआ था आयोजन

खबरगुरु (रतलाम) 11 जनवरी। शहर की आयुष्मान स्पोर्ट्स अकैडमी के 23 खिलाड़ियों ने इंदौर में आयोजित हुई ऑनलाइन योग प्रतियोगिता मैं भाग लिया एकेडमी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं संस्थापक वीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि ऑल इंडिया योग फेडरेशन द्वारा सातवीं राष्ट्रीय योग स्पर्धा का आयोजन मध्य प्रदेश योग संघ द्वारा इंदौर से ऑनलाइन किया गया।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दिसंबर माह में रतलाम शहर में 36 वी राज्य स्तरीय योग स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें चयनित खिलाड़ियों ने ही इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता आठ एवं नो दिसंबर को आयोजित की गई थी।

श्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया गौरवान्वित

प्रतियोगिता में 9 से 11 आयु वर्ग समूह में जयदीप राठौड़, केशव शर्मा, रूद्र दहिया, रुद्रप्रताप सिंह सिसोदिया, बालिका वर्ग में चेष्टा चंदवाड़ीया, प्रत्यूषा मइड़ा, सोनाक्षी सिंह चौहान, दिशा भूरिया, अराइना बैरागी, 12 से 14 आयु वर्ग में सचिन निनामा, मोक्ष ग्वालियरी, क्रिश राठौर, जलज गिरी गोस्वामी, आधार छाजेड़, प्रिंस जोशी, प्रियांशु तिवारी, यशराज खराड़ी, अभिजीत सिंह राजावत, बालिका वर्ग में वंशिका गहलोत मुस्कान राठौड़ सोनम पांडे 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग समूह में निसीता पाटीदार मोनिका पाटीदार ने अपने-अपने आयु वर्ग समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रतलाम शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

[box type=”shadow” ]उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दी बधाई

सभी खिलाड़ीयो ने कोच निमित्त शर्मा, रेणुका डोडिया, श्वेता डोडिया, ललिता चौहान के मार्गदर्शन में स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि एवं सफलता के लिए जिला योग संघ अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सचिव दुर्गाशंकर मोयल, एवं एकेडमी के आरसी तिवारी, अनुज शर्मा, राकेश शर्मा अमित सिंह राजपूत संजय शर्मा, राहुल वर्मा, श्रवण पंड्या, शंकरलाल मालवीय, महेंद्र सिंह सोलंकी, लोकेंद्र सिंह डोडिया, अशोक व्यास,महेंद्र शुक्ला, गौरव मेहता, राहुल दीक्षित, अशोक धाकड़, राहुल परमार, अर्पित कुमावत, भूपेंद्र सिंह राठौड़, रईस खान, अजय प्रजापति, यशस्वी मराठा, महेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!