Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बुआ पर गोली चलाने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔴 पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

खबरगुरु (रतलाम) 15 जून। आनंद कॉलोनी के घर मे मंगलवार को गोली चलने से महिला की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे महिला के भतीजे नावेद को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

यह था मामला

मंगलवार सुबह आनंद कालोनी में शाहीन पति अकील निवासी मनावर (धार) की मौत उनके ही भतीजे के द्वारा देशी कट्टे से गोली चलने से हुई थी। घटना के बाद से ही आरोपी भतीजा नावेद फरार हो गया था। महिला कुछ दिन पहले बड़ी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 12 जून को उसके यहां शादी होने के पश्चात आनंद कॉलोनी निवासी अपने भाई असलम के यहां पर रुकी थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी भतीजे नावेद को गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के पास अवैध हथियार कहाँ से आया पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!