Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

Punjab Congress Crisis: सीएम अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, पार्टी में हो रही अनदेखी पर उठाया कदम

खबरगुरु (चंडीगढ़) 18 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल बीएल पुरोहित को पूरे मंत्रिमंडल का भी इस्तीफा सौंपा है। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शनिवार को पंजाब के विधायकों की मीटिंग बुलाई गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इसके बाद राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

[box type=”shadow” ]

सीएम अमरिंदर सिंह पूरा नहीं कर पाए पांच साल का कार्यकाल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

[/box]

मेरा अपमान किया गया- अमरिंदर सिंह

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने पंजाब सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है अब उन्हें जिस पर भरोसा हो उसे मुख्यमंत्री बनाएं। मैंने आज सुबह ही फैसला कर लिया था। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी बता दिया था। मेरा अपमान किया गया। मेरे रास्ते खुले हैं, समर्थकों से बात कर विकल्पों पर विचार करूंगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!