Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बढ़ते तापमान की वजह से बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

खबरगुरु (रतलाम) 6 अप्रैल। रतलाम में गर्मी अपना भीषण असर दिखा रही है, सुबह सूरज निकलते ही तेज तपिश का एहसास होने लगता है। तापमान अप्रैल के पहले हफ्ते में ही रिकार्ड कायम करने की तरफ़ बढ़ रहा है। जिस तरह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उसके चलते अब स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग पालकों व विद्यार्थियों द्वारा की जा रही थी। हालांकि अब कलेक्टर के आदेश से सभी को राहत मिली है। भीषण गर्मी के चलते रतलाम में स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है, अब जिले की सभी शासकीय एवं निजी स्कूलें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। ज्ञात हो इस मुद्वे को लेकर खबरगुरू डॉट कॉम में कल ही खबर प्रसारित हुई थी।

[box type=”shadow” ]

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर रतलाम ने जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के अध्ययन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर बारह बजे तक करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। परीक्षायें यथा समय ही संचालित की जायेगी।

[/box]

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!