Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: मजदूर दिवस पर मांगों को लेकर सीटू निकालेगा रैली, सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज होगी बुलंद

रतलाम: मजदूर दिवस पर मांगों को लेकर सीटू निकालेगा रैली, सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज होगी बुलंद

🔴 विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित करने पर भी चर्चा

खबरगुरु (रतलाम) 9 अप्रैल। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रविवार को एम आर कार्यालय, शास्त्री नगर पर हुआ। बैठक आगामी 1 मई मजदूर दिवस पर रैली के कार्यक्रम को सफल करने के लिए रखी गई। रैली के साथ विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मजदूर दिवस पर एक रैली और सभा का अयोजन किया जाना है।  रैली अलकापुरी मजदूर चौराहे से नगर निगम तक निकाली जाएगी जहा एक सभा आयोजित की जावेगी।  इस दिन शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज होगी बुलंद

अप्रैल माह में इस हेतु पोस्टर अभियान, जनजागरण अभियान और प्रदेश सरकार एवम एन डी ए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जावेगी। आगामी बैठक बी एस एन एल कार्यालय पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। दिल्ली रैली मैं रतलाम जिले से 35 साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमे आंगनवाड़ी, बी एस एन एल, एम आर और किसान सभा के साथी थे।

[box type=”shadow” ]

ये रहे मौजूद

बैठक में  रसीद खान आनद गरवाल, वरुण झोतरीय, ऋषभ शुक्ला, प्रिंस कुमार, आचुतानंद सिंह, उपस्थित थे । बैठक का संचालन अभिषेक जैन ने और आभार संजय व्यास ने व्यक्त किया। इस मजदूर दिवस का नारा मजदूरों ने ठाना है हर मजदूर को न्यूनतम वेतन दिलाना है।[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!