Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, 74.42 प्रतिशत हुआ मतदान

ख़बरगुरु (रतलाम) 25 जून। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के तहत पहले चरण में आलोट क्षेत्र की 90 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। तीन चरणों में से एक प्रथम चरण के लिए आज मतदान अब समाप्त हो चुका है। पहले चरण में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक 74.42 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 96,888 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिनमें 47078 पुरुष, 49,807 महिलाए और 3 अन्य ने मतदान किया। चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 7.58 फीसद अधिक मतदान किया। वही 100 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि आलोट विकासखंड क्षेत्र में जनपद क्षेत्रों/ वार्डों की संख्या 23 है। ग्राम पंचायतों की संख्या 90 हैं जिनमें वार्ड 1402 हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। यहां कुल मतदाता 130185 है। इनमें पुरुष मतदाता 66573, महिला मतदाता 63609 तथा अन्य मतदाता तीन हैं।

मतदान के पश्चात मतदान केंद्र पर ही मतगणना कार्य शुरू होगा। जो कि देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों द्वारा पंच सरपंच जनपद प्रतिनिधि और जिला पंचायत वार्ड प्रतिनिधि के मतों की अलग-अलग गणना कर सारणी बनाई जाएगी। तत्पश्चात शासकीय वाहन द्वारा मतदान सामग्री लेकर सभी कर्मचारी आलोट की ओर रवाना होंगे। इस प्रक्रिया में रात हो जाएगी। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 1 जुलाई और तीसरे चरण का चुनाव 8 जुलाई को होगा। मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा ना पहुंचे उसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!