Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान

खबरगुरु (रतलाम) 05 सितंबर। शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर प्रदेश के अन्य शिक्षकों के साथ ही रतलाम उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री भी वर्ष 2020-21 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित की गई। 5 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय के एन आई सी कक्ष में भोपाल से संचालित ऑनलाइन कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीनाक्षी सिंह द्वारा शिक्षिका को सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपए सम्मान निधि, शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

शिक्षिका को सम्मानित करती जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीनाक्षी सिंह

 

शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री

उपलब्धियां एक नजर में

2019 के लिये म.प्र. से चयन,9 फरवरी 2021 को ऑनलाइन जूरी मीटिंग के पश्चात परिणाम प्रतिक्षित. पश्चिम रेलवे समाज कल्याण केंद्र द्वारा द्वारा पुरस्कृत।

रोटरी क्लब रतलाम द्वारा सम्मानित अग्रवाल समाज द्वारा पुरस्कृत मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सम्भाग स्तरीय सम्मान लगभग 13 वर्षों से विभिन्न विषय गणित, अंग्रेजी, विज्ञान में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर विभाग व संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।

नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता ,वैक्सीन अभियान में लोगों को जागरूक किया।

लॉक डाउन के दौरान कहानियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिदिन 5 कहानियां भेजी, जिसमे नैतिक शिक्षा व महान लोगों के जीवन की कहानी को ऑडियो, वीडियो, पॉडकास्ट, ब्लॉग, फ्लिप बुक के माध्यम से बताया गया।

निर्धन विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नाईट क्लास में विगत 12 वर्षो से अध्यापन किया। ग्रामीण विद्यालय मोबाइल दल के साथ रविवार के दिन जाकर पढ़ाया।

पर्यावरण संरक्षण हेतु, स्वच्छता, पौधारोपण, जलाशय सफाई, कपड़ों की थैली, मोगली महोत्सव, अनुभूति कैम्प, पर्यटन क्विज, चित्रकला, इत्यादि अनेक कार्यक्रम में भाग लिया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट वर्कशॉप में प्लास्टिक री यूज़, इको फ्रेंडली गणेशजी बनाना बताया।

[box type=”shadow” ]

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, एम एल संसारी, सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा, डाइट प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी अशोक लोढ़ा, सी एल सालित्रा भी उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा प्रमुख सचिव रश्मि शमी का उद्बोधन देखा सुना गया। [/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!