Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में, हत्या की आशंका

रतलाम: महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में, हत्या की आशंका

खबरगुरू (रतलाम) 21 दिसंबर।  रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगढ़ में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। महिला का शव पलंग पर जला हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका मांगू बाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात 10 बजे की है। मृतका मांगू बाई पति भागीरथ उम्र 66 वर्ष निवासी रघुनाथगढ़ नामली है। मांगूबाई के घर से धुआं निकलता देख आसपास वाले वहां पहुंचे तथा मुकेश को फोन लगाकर घर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मुकेश घर पहुंचा व लोगों के साथ दरवाजा खोलकर अंदर गया तो उसकी मां मांगूबाई पलंग पर जली हुई अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनाम बनाया। गुरुवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। वह कैसे जली यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि उसकी हत्या कर उसे जलाया गया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका घर में ही किराने की दुकान का संचालन करती थी। मृतका का एक पुत्र मुकेश (35) है। घटना के समय मुकेश घर में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में एक कार जाती हुई दिखी

पलंग पर महिला का शव जला हुआ मिला परंतु आसपास कोई वस्तु जली हुई नहीं मिली। घर के दरवाजे की सांकल बाहर से लगी हुई थी। इससे महिला की हत्या की आशंका बनती है। सीसीटीवी कैमरे में एक कार जाती हुई दिखी है। पुलिस उस कार की तलाश करने के साथ ही मामले को हर एंगल से जांच कर रही है।

महिला जली हुई मिली है। सीसीटीवी में कार दिखने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहुल कुमार लोढ़ा

एसपी-रतलाम

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!