Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शहीद दिवस: शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

खबरगुरु (रतलाम) 23 मार्च। आज शहीद दिवस है और देश अपने वीर जवानों को नमन कर रहा है। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में उनके बलिदान को याद किया गया। आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने साल 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह युवा समिति ने रतलाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

भगत सिंह युवा समिति संरक्षक मांगीलाल यादव जी के नेतृत्व में भगत सिंह युवा समिति द्वारा दीनदयाल नगर में शहीदी दिवस पर सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को इंकलाब जिंदाबाद के जयकारों से याद किया। कार्यक्रम में भगत सिंह युवा समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह सलूजा, हर्ष दशोत्तर, किशोर प्रजापति, विभोर कोटिया, अभिषेक व्यास प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आभार मयंक दवे ने माना।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!