Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, घायलों को किया इंदौर रेफर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

खबरगुरु (रतलाम) 9 दिसंबर। रतलाम के जीआरपी थाना क्षेत्र के गुजराती की चाल में दो पक्षों के बीच विवाद में गोली चल गई। घटना बुधवार रात 8:30 बजे जीवन लाज के पीछे गुजराती चाल की है। हमले में गोली लगने से सुमित गायकवाड़ उर्फ रिक्की (30) निवासी मिड टाउन रतलाम और उसका साथी जोंटी (36) निवासी शास्त्री नगर तलवार के हमले से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां से दोनों को इंदौर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी निवासी रिक्की उर्फ सुमित 30 वर्षीय अपने शास्त्रीनगर निवासी मित्र जोंटी उर्फ सत्येंद 36 वर्षीय के साथ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान रात को 8:30 बजे के लगभग हमलावरों ने रिक्की उर्फ सुमित पर नजदीक से गोली चलाकर और जोंटी उर्फ सत्येंद्र पर तलवार से हमला कर दिया। गोली चलने से छर्रे रिक्की के कंधे और चेहरे पर लगे वही उसके साथी जोंटी को तलवार से घायल होने पर 9 टाके आये है। गंभीर अवस्था मे दोनों को इंदौर रेफर कर दिया है। । बताया जा रहा है घटना को हिमांशु उर्फ बिल्लू और वैभव उर्फ बुच्चा जायसवाल नाम के युवकों ने अंजाम दिया है। देर रात पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!