Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: सिटी फोरलेन पर ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई युवक की मौत

खबरगुरु (रतलाम) 16 जून। रतलाम सिटी फोरलेन पर कृषि मंडी के पास दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक अंसतुलित होकर सड़क पर गिर गए। जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप नगर निवासी नवीन पिता देवीसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[box type=”shadow”]

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक नवीन सिंह दिलीप नगर का रहने वाला था। जो अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। कृषि मंडी के पास उसकी मोटरसाइकिल असंतुलित होने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने नवीन को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने नवीन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना में नवीन के मित्र को पैर में मामूली चोट आई है।

[/box]

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!