Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति द्वारा दो दिवसीय व्याख्यानमाला 5 और 6 मार्च को

खबरगुरु (रतलाम) 1 मार्च। स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति द्वारा समाज जागरण के लिए दो दिवसीय व्याख्यानमाला रखी गई है। इसे लेकर समिति की बैठक राजस्व कॉलोनी में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 5 व 6 मार्च को दो दिनी व्याख्यानमाला का आयोजन छोटू भाई की बगीची में करने का निर्णय लिया गया। आयोजन से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान शहर में बौध्दिक आयोजनों की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्र के समसामयिक व महिला सशक्तिकरण केंद्रीत विषयों पर विद्वान वक्ताओं के व्याख्यान आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अलग-अलग श्रेणियां बनाकर सदस्यों को दी गई संपर्क और निमंत्रण की जवाबदारी

नगर के हर श्रेणी से प्रबुद्ध नागरिक इस व्याख्यानमाला में आ सकें इसके लिए विस्तृत योजना बनाई गई। इस हेतु डॉक्टर, सीए, व्यापारी, अधिवक्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता,युवा नेतृत्व वाले सामाजिक संगठन आदि की अलग-अलग श्रेणियां बनाकर इनसे संपर्क और निमंत्रण की जवाबदारी समिति के सदस्यों को दी गई। इस व्याख्यानमाला में महिला सशक्तिकरण केंद्रीत विषय होने के साथ-साथ महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु विभिन्न महिला संगठनों के साथ बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

[box type=”shadow” ]ये थे बैठक में मौजूद

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विंपी छाबड़ा ने की। सचिव डॉक्टर हितेश पाठक ने आमंत्रण पत्र का प्रारूप समस्त सदस्यों के सामने रखा। समिति सदस्य डॉक्टर पदम् घाटे , अनुज छाजेड़,गोपाल मजावदिया, अनुराग लोखंडे, नितिन फलोदिया, सुनील दुबे, सुनीता छाजेड, वैदेही कोठारी, प्रवीण रामावत, अनुज शर्मा, विकास बडोले, सुरेश वर्मा, वैभव उपाध्याय, पंकज भाटी उपस्थित रहे।[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!