Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

UJJAIN: देर रात स्टेशन के सामने होटल में लगी आग :
सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित

UJJAIN: देर रात स्टेशन के सामने होटल में लगी आग :सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित

खबरगुरु (उज्जैन) 22 अप्रैल। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात शहर के रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में आग लग गई। होटल में करीब 35 यात्री ठहरे हुए थे। कोई जनहानि नही हुई है। बहुत से यात्री महाकाल मंदिर में दर्शन के आए हुए थे।

घटना शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे की है। रेलवे स्टेशन के सामने होटल चंद्रगुप्त में पांचवी मंजिल पर जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते होटल में रुके यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे कोई जनहानि नही हुई। फायरब्रिगेट की दो गाड़ियों ने आग पर 40 मिनट में काबू पा लिया। पुलिस द्वारा यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई और जो यात्री अपना रिफंड चाह रहे थे उन्हें रिफंड दिलवाने में मदद की।

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!