Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

इंदौर: दिल्ली से बंगलुरु जा रहे विमान में 4 महीने के बच्चे की तबीयत बि‍गड़ी, इमरजेंसी लैंडिंग करवाई, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

खबरगुरु (इंदौर) 30 दिसम्बर। दिल्ली से बंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में चार माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। विमान की देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर पर मेडिकल इमरजेंसी में लैंंडिंग करवाई गई। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। 

इंडिगो की उड़ान संख्या सिक्स ई- 2248 बुधवार शाम दिल्ली से बंगलुरू जा रही थी। इसमें गौरखपुर के रहने वाल दुर्गेश जायसवाल,पत्नी अनु जायसवाल और 4 माह का बेटा देव जायसवाल भी था। उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पायलेट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को इंदौर में लैंड करवाने की अनुमति मांगी। इसके बाद शाम 6 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यहां से उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!