Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

उज्जैन:इनामी बदमाश रौनक गुर्जर को एनकाउंटर में लगी गोलियां

ख़बरगुरु (उज्जैन) 29 जून 2019। मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र का इनामी बदमाश रौनक गुर्जर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया है। आमने-सामने हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग हुई। शनिवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में गुर्जर के दो और साथी भी घायल हैं। इस दौरान उसके पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस दौरान गोलियां भी चलीं। बदमाश गुर्जर के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। गुर्जर के दो साथी भी एनकाउंटर में घायल हैं।

रौनक गुर्जर कार में सवार होकर पिंगलेश्वर उंडासा की तरफ भाग रहा है। सूचना के बाद पुलिस बल के साथ एसपी सचिन अतुलकर खुद मौके पर पहुंचे और रौनक की कार को टक्कर मारकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश रौनक ने पुलिस पर कट्टे से फायर शुरू कर दी।

बता दें कि गुरुवार को कुख्यात बदमाश रौशन गुर्जर ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर जमकर आतंक मचाया था। दो दुकानदारों से रुपए की मांग करते हुए गोलियां चला दीं थीं। पहले रेस्टोरेंट संचालक से 50 हजार रुपए की मांग करते हुए पिस्टल दिखाकर धमकाया। रुपए नहीं देने पर गोली चला दी थी। गोली युवक के कंधे को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे 6 हजार रुपए लूटकर भाग गए थे। दूसरी वारदात रेलवे स्टेशन के सामने सपना स्वीट्स पर की थी। दुकान संचालक से 5 लाख रुपए की मांग की। संचालक से बात करते हुए बदमाश ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। गोली काउंटर पर जा लगी थी। इसके बाद से ही पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी।

कारोबारियों पर दागी थी गोलियां
दो दिन पहले गुरुवार रात को बदमाश रौनक गुर्जर और उसकी गैंग ने शहर के दो व्यापारियों पर गोली चला वसूली की कोशिश की थी। इसमें एक व्यापारी घायल हो गया था। इस घटना से पूरे शहर में रोष था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थीं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!