Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश ? शिवराज सिंह चौहान बोले- एमपी में सरकार गिरी तो कांग्रेस जिम्मेदार

ख़बरगुरु (भोपाल) 24 जुलाई : कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में महज 99 वोट मिले तो वहीं, विपक्ष में 105 वोट पड़े। मंगलवार शाम को कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद रात होते-होते मध्यप्रदेश भाजपा की तरफ से पहली बड़ी प्रतिक्रिया आई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरती है तो इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे। कांग्रेस नेता खुद ही सरकार के पतन के लिए जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस पार्टी के भीतर कलह है और उसे बसपा का समर्थन हासिल है, अगर कुछ होता है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।

कर्नाटक मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘अपने पहले दिन से ही कांग्रेस-जद(एस) सरकार भीतर और बाहर के उन निहित स्वार्थ वाले लोगों के निशाने पर आ गयी थी जिन्होंने इस गठबंधन को सत्ता के अपने रास्ते के लिए खतरा और रुकावट के तौर पर देखा।’ उन्होंने दावा किया, उनके लालच की आज जीत हो गयी। लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक की जनता हार गयी।’

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!