खबरगुरु (नई दिल्ली) 30 जुलाई। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उन्हें रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं। सोनिया गांधी के पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। अस्पताल में उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।