Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चूना लगाने वाले जालसाज दंपत्ति के खिलाफ फिर केस दर्ज

चूना लगाने वाले जालसाज दंपत्ति के खिलाफ फिर केस दर्ज

इंदौर। फंड और बीसी के नाम पर चूना लगाने वाले जालसाज दंपत्ति और उनके दो साथियों के खिलाफ फिर एक केस दर्ज हुआ है जिसमें वे कई लोगों को ड्रा खोलने के नाम पर सदस्य बनाते हुए रुपए हड़पने के बाद चूना लगा चुके हैं।
एरोड्रम पुलिस ने सुखदेव नगर निवासी नरेंद्र भारती, उसकी पत्नी सपना भारती पिता रामरतन, भाई विनोद व साथी पवन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपियों ने लोगों को ड्रा स्कीम में शामिल होने का लालच देकर सदस्य बनाते हुए उनसे 20-20 हजार रुपए की राशि जमा करवाकर डकार ली। जब राशि जमा होने के बाद ड्रा नहीं खोला तो ठगी के शिकार लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। करीब 250 लोगों को चूना लगाते हुए आरोपियों द्वारा 50 लाख रुपए की ठगी करने की बात सामने आई है। ज्ञात रहे कि इसके पहले नरेंद्र और उसकी पत्नी सपना पर मल्हारगंज पुलिस भी इस तरह की ठगी का केस दर्ज कर चुकी है। वहीं एरोड्रम पुलिस ने एक दिन पहले गिरवी रखा मकान बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!