Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील हुई

ख़बरगुरु रतलाम 29 नवम्बर 2018 : विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत रतलाम जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों 219 रतलाम ग्रामीण, 220 रतलाम शहर, 221 सैलाना, 222जावरा तथा 223 आलोट के लिए हुए मतदान उपरान्त शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने मतदान सामग्री जमा करने के कार्य का निरीक्षण कर सफलतापूर्वक मतदान करवाकर लौटे, मतदान दलों को शुभकामनाएं दी।

जिले में हुए मतदान प्रक्रिया के तहत पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत82.12 रहा। इनमें पुरूष 84.07 प्रतिशत,महिला 80.11 प्रतिशत तथा अन्य मतदाताओ का 14.29 मतदान प्रतिशत रहा। जिले में कुल804497 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 418585 पुरूष, 385909 महिला एवं 3 अन्य मतदाता शामिल है।

219 रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 85.10 रहा। इनमें 87.46प्रतिशत पुरूष 82.67 प्रतिशत महिला एवं 50प्रतिशत अन्य मतदाताओं का रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 161184 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 84129पुरूष, 77054 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

220 रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 71.82 रहा। इनमें 72.89प्रतिशत पुरूष, 70.73 प्रतिशत महिला मतदाताओं का रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 142033 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 73153 पुरूष, 68879महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

221 सैलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 88.35 रहा। इनमें 89.67 प्रतिशत पुरूष, 87.05 प्रतिशत महिला मतदाताओं का रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 163287मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें82287 पुरूष, 81000 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

222 जावरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 83.58 रहा। इनमें 85.52 प्रतिशत पुरूष, 81.53 प्रतिशत महिला एवं 25 प्रतिशत अन्य मतदाताओं का रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 175307 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 92101 पुरूष, 83205महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

223 आलोट विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 82.21 रहा। इनमें 85.31 प्रतिशत पुरूष, 78.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं का रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 162686मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें86915 पुरूष, 75771 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!