Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सामग्री वितरित मतदान की प्रक्रिया 28 नवम्बर को प्रातः 8बजे से 5 बजे तक होगी

ख़बरगुरु रतलाम 27 नवम्बर 2018: विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत मतदान की प्रक्रिया 28नवम्बर को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक होगी। जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। सभी 1267 मतदान केन्द्रों पर मतदान की समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। जिला मुख्यालय से 219 रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं 220 रतलाम सिटी विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से मतदान सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया। 221 सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सैलाना मुख्यालय से, 222जावरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को जावरा मुख्यालय से तथा 223 आलोट विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को आलोट मुख्यालय से मतदान सामग्री प्रदान कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण कर मतदानकर्मियों को शुभकामनाएं दी।

मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदान दल

जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए1267 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जहां साढ़े पांच हजार से अधिक मतदान कर्मी नियोजित किए गए हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 247 मतदान केन्द्र, रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 257 मतदान केन्द्र,सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 244 मतदान केन्द्र जावरा विधानसभा क्षेत्र में 270 मतदान केन्द्र तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्र है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2एवं 3 को नियोजित किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी एवं अधिक मतदाता होने पर अतिरिक्त मतदानकर्मी को भी नियोजित किया गया है।

9 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 9 लाख 79 हजार 630 मतदाता है। इनमें 4लाख 97 हजार 908 पुरूष मतदाता, 4 लाख81 हजार 701 महिला मतदाता एवं 21 अन्य मतदाता है। 219 रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 89 हजार 400मतदाता है जिनमें 96186 पुरूष एवं 93212महिला तथा 2 अन्य मतदाता है। 220 रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 97 हजार 753मतदाता है जिनमें 1 लाख 365 पुरूष एवं97385 महिला तथा 3 अन्य मतदाता है। 221सैलाना (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख84 हजार 827 मतदाता  है जिनमें 91770पुरूष एवं 93052 महिला तथा 5 अन्य मतदाता है। 222 जावरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 9हजार 758 मतदाता है जिनमें 1 लाख 7 हजार701 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 53 महिला तथा 4 अन्य मतदाता है। 223 आलोट (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 97 हजार 892मतदाता है जिनमें 1 लाख 1 हजार 886 पुरूष एवं 95999 महिला तथा 7 अन्य मतदाता है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!