Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

दिल्ली चुनाव नतीजे : रुझानों में आप को बहुमत, 51% वोट शेयर भी

ख़बरगुरु (नई दिल्ली) 11 फरवरी । दिल्ली विधानसबा चुनाव के लिए मंगलवार फैसला का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आप-भाजपा में फिलहाल कड़ी टक्कर दिख रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी 50 जबकि भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर आगे है। वहीं दो सीटों पर आधिकारिक रुझान आना बाकी है। सुबह करीब 10 बजे के रुझानों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 2026 वोटों के साथ नई दिल्ली सीट से आगे हैं, जबकि भाजपा के विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट पर 1172 वोटों से पीछे हैं।

दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा है- रुझान दर्शाते हैं कि AAP और BJP में बड़ा अंतर है, पर अभी भी नतीजों में वक्त है। हम आशावादी हैं। नतीजे जो भी होंगे, मैं दिल्ली बीजेपी प्रभारी के नाते उसके लिए जिम्मेदार रहूंगा।

विधानसभा स्पीकर तथा AAP प्रत्याशी रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के संजय गोयल आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ अनिल गोयल आगे चल रहे हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!