Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भोपाल के बाद अब एक और जिला 7 दिन के लिए हुआ टोटल लॉकडाउन

खबरगुरु (कटनी ) 26 जुलाई भोपाल के बाद अब कटनी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 7 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने धारा 144 के तहत 26 जुलाई से 2 अगस्त की प्रात 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि जिले में पहले लॉकडाउन शनिवार और रविवारतक किया गया था। जिसके बाद लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीजों कि संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने ये आदेश दिया है। कटनी जिले में अबतक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110 पहुंच चुकी है। वहीं इससे पहले शनिवार 29 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। ये अब तक कटनी में एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा है। जिले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति निर्मित हो रही है। कटनी शहर में कुल 10 छात्रावासो को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद रहेंगे लेकिन अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें और अस्पताल खुले रहेंगे।  इमरजेंसी सर्विसेस व प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दफ्तर खुले रहेंगे। निजी बसें, टैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने रविवार से शुरू हो रहे लॉकडाउन की एडवाइजरी जारी कर दी।

दूध वेंडर दूध और न्यूज पेपर हॉकर अखबार बांट सकेंगे। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर व्यक्ति और माल ढुलाई में लगे ट्रकों का संचालन जारी रहेगा। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी दफ्तर खुले रहेंगे। सांची पार्लर पर खाद्य पदार्थों की बिक्री होगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!