Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मतदान के एक दिन पहले गायत्री प्रजा‌पति पर रेप का मुकदमा दर्ज

मतदान के एक दिन पहले गायत्री प्रजा‌पति पर रेप का मुकदमा दर्ज
(खबर गुरू) 18/02/2017 : अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गौतमपल्ली थाने में रेप पीड़िता मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। गायत्री प्रजापति और अन्य 6 लोगों पर 376/d  376/506 ,504 , 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री के खिलाफ रेप केस दर्ज करने का आदेश दिया था। मामला, पिछले साल सितंबर का है।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के मंत्री और अमेठी से समाजवादी पार्टी कैंडिडेट गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया था। गायत्री प्रजापति पर आरोप है कि वह और उनके साथियों ने एक महिला को समाजवादी पार्टी में नेता बनाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था। महिला के मुताबिक पार्क रोड स्थित विधायक आवास पर उससे एक महीने तक दुष्कर्म किया जाता रहा।महिला ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफ़ाफ़ा भेजकर इसकी शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि यूपी पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही है।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!