Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया।

ख़बरगुरु (रतलाम) 15 मई 2019। मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ 12वीं वोकेश्नल रिजल्ट की भी घोषणा की गई है। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ। परीक्षा परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा की गई। विद्यार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic. in और www.mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया। दोनों के 500 में से 499 मार्क्स। दूसरे स्थान पर  दीपेन्द्र कुमार अहरीवार 497 मार्क्स के साथ रहे।
496 मार्क्स के साथ 6 स्टूडेंट तीसरे स्थान पर रहे।

MP Board 12th Topper

500 में से 479 अंको के साथ 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम की दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया।

12वीं कॉर्मस में आर्या जैन ने किया टॉप

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!