Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि दुगुनी करने की घोषणा से खुश है पेंशनधारक

ख़बरगुरु रतलाम 31 जनवरी 2019: मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशन राशि का दुगुनी करने की घोषणा से जिले में वृद्धावस्था एवं कल्याणी विधवा पेंशनधारक प्रसन्न है।  मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे वृद्धजनों के चेहरे की मुस्कान लौट आई है। इनका कहना है कि पेंशन राशि बहुत कम थी जिसे विशेष कुछ कार्य नहीं बन पाते थे। कई जरूरत की चीजे नहीं खरीद पाते थे। हमारे गरीब परिवारों में अब हम अन्य व्यक्तियों के मोहताज नहीं रहेंगे। अब तक 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त करने वाले इन पेंशनधारकों को अब 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे चलकर इन लोगों को 1 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

रतलाम जिले के पिपलोदा विकासखण्ड के ग्राम माउखेड़ी की 70 वर्षीय वृद्धा लच्छीबाई के लिए पेंशन राशि डबल होने की खबर एक सौगात बनकर आई है। वे कहती है कि अब पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। अब मेरा गुजारा बहुत अच्छे से हो सकेगा। इसी प्रकार माउखेड़ी की कमलाबाई पति कचरू आंजना, मुन्नीबाई पति गणपत आंजना, सुमित्रा बाई पति भेरूलाल टेलर जैसी कई सारी पेंशन लेने वाली महिलाएं इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद देती है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!