Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: कस्तुरबा नगर मुख्यमार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदारों का नहीं है ध्यान, आज फिर सड़क पर कीचड़ में फंसा ट्रक

खबरगुरु (रतलाम) 28 सितंबर। सीवरेज खुदाई से जर्जर हुई सड़क से परेशान शक्ति नगर, मनीष नगर, कस्तुरबा नगर, कस्तुरबा गृहनिर्माण समीति, एम.बी. नगर के रहवासियों की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन हादसे हो रहे है बावजूद उसके जिम्मेदारों जाग नही रहे है। कस्तुरबा नगर मुख्यमार्ग पर आए दिन हो रही है दुर्घनाएं।

आज फिर सड़क पर कीचड़ में फंसा ट्रक

आज फिर एक ट्रक किचड में फंस गया। यातायात अवरूद्व हो गया। जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। वहीं वाहन चालकों के साथ साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी हो रही है। आए दिन छोटी मोटी सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। इस मार्ग पर बारिश से कीचड़ के कारण आए दिन छोटे वाहन स्लीप हो जाते है तथा सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस संबंध में रहवासियों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कई बार सूचित किया गया लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

मार्ग पर पौधरोपण कर प्रशासन को जगाने का अनूठा प्रयास किया था

5-6 दिन पहले एक शव यात्रा लेकर जा रहे शव वाहन के कीचड़ में फस जाने से क्षेत्र के लोगो मे आक्रोश बढ़ गया। रविवार को शक्तिनगर रहवासियो ने प्रशासन को जगाने के लिए कस्तूरबा नगर से शक्ति नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर पौधरोपण कर अनूठा प्रयास किया था, रहवासियों ने नगर निगम और सीवरेज कम्पनी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। कॉलोनी के बच्चों ने भी पौध रोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समस्या से कराया अवगत लेकिन नहीं दिया ध्यान नगर निगम

शक्ति नगर के रहवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को अवगत करा कर सड़क दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। रहवासियों को कीचड़ ओर गड्डो भरी सड़क से ही गुजरना पड़ रहा था। सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। इस के बाद सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। बारिश के कारण क्षेत्र के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शीघ्र ही समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

पवन सोमानीखबरगुरू डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि सीवरेज कार्य के प्रभारी सीटी इंजीनियर श्री व्यास की अनदेखी के कारण सीवरेज कम्पनी के ठेकेदार मनमानी कर रहें है। निगम का कोई अंकुश नही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे नगर निगम ने जनता को अपने हाल पर छोड दिया है। शीघ्र ही समाधान नही निकला तो जनता की समस्या के समाधान के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!