Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 नए मामले, कुल आंकड़ा 3248 हो गया

खबरगुरु (रतलाम) 28 नवंबर। रतलाम में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इस महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। हालांकि सक्रमण के नए मामले सामने आने की रफ़्तार पहले से कुछ कम हुई है, पिछले 2 दिनों से 50 से कम संक्रमित मिल रहे है। 24 घंटे में शनिवार को 25 नए केस आए। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3248 हो गई।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के कस्तूरबा नगर के 44 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 57 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 29 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, श्री राम नगर के 23 वर्ष के पुरुष, नाइयों की गली मोहन टॉकीज की 58 वर्षीय महिला, कोठारी वास की 25 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 17 वर्षीय युवक, ग्राम दंतोडिया की 45 वर्षीय महिला, शिवगढ़ के 38 वर्षीय पुरुष,रतलाम गुलमोहर कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, नोलायपुरा के 63 वर्षीय पुरुष, टीआईटी रोड की 35 वर्षीय महिला, ग्राम रत्तागढ़ खेड़ा के 20 वर्षीय युवक ,ग्राम मोया खेड़ी ढोढर के 55 वर्षीय पुरुष, रतलाम गांधीनगर के 57 वर्ष पुरुष, जावरा कोठी बाजार की 50 वर्षीय महिला 53 वर्षीय पुरुष, रतलाम की शास्त्री नगर की 45 वर्ष की महिला, धान मंडी के 74 वर्षीय पुरुष, जावरा संजय कांप्लेक्स की 24 वर्ष की महिला, रतलाम काटजू नगर के 60 वर्षीय पुरुष ,सिद्धांचलम एक्सटेंशन के 32 वर्षीय पुरुष, कालूखेड़ा के 30 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। कुल पॉजिटिव सैंपल 25 है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!