Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: सोमवार को भी 27 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितो की संख्या हुई 950 के पार

खबरगुरु (रतलाम) 31 अगस्त। रतलाम में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालात तेजी से बिगड़े हैं। अनलॉक की शुरुआत के साथ ही कोरोना के मामलों में फिर से तेजी आयी है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को 27 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अलग-अलग क्षेत्रों से मिले मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

आज मिले 27 सैंपल पॉजिटिव

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में ग्राम तीतरी के 52 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालक, रतलाम के माहेश्वरी कांप्लेक्स की 80 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला तथा 23 वर्षीय युवक ईश्वर नगर की 22 वर्षीय युवती सु तारो का बास के 52 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 13 हाउसिंग बोर्ड के 42 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 64 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 31 वर्षीय पुरुष, रामगढ़ चौराहा की 50 वर्षीय महिला, सिलावट का वास की 60 वर्ष की महिला, लक्कड़पीठा के 53 वर्षीय पुरुष, माणक चौक की 63 वर्षीय महिला, प्रताप नगर के 31 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 48 वर्षीय महिला, रावटी के 23 वर्षीय युवक, ग्राम रिंगनोद के 60 वर्षीय पुरुष तथा 42 वर्षीय पुरुष ग्राम सेजावता की 40 वर्षीय महिला, हल्दपाड़ा खेड़ी कला शिवगढ़ की 20 वर्षीय युवती, शिवगढ़ की 25 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवक नीमचौक नामली के 67 वर्षीय, पुरुष 62 वर्षीय महिला, हॉस्पिटल रोड ताल की 48 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है। कुल 27 सैंपल पॉजिटिव है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!