Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना विस्फोट: गुरुवार 28 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितो की संख्या हुई साढ़े पांच सौ के पार

खबरगुरु (रतलाम) 13 अगस्त। रतलाम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रो के साथ ग्रामीण क्षेत्रो से भी कोरोना मरीज मिल रहे है। जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। गुरुवार 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों के साथ ही रतलाम में संक्रमित मरीजों की संख्या 579 हो गई है। अगस्त माह में कोरोना वायरस का सबसे तेजी से प्रसार हुआ है। एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीज मिलने से अब स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सरकार की भी टेंशन बढ़ गई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में आलोट के गायत्री मंदिर के सामने के 22 वर्षीय युवक, जावरा के पीपली बाजार के 20 वर्षीय युवक, रतलाम के कॉलेज रोड के 60 वर्षीय पुरुष, सेमलिया ताल के 27 वर्षीय पुरुष, ग्राम गढ़ी गमना के 15 वर्षीय बालक, रतलाम के इंद्रानगर के 50 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर की 75 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर के 60 वर्षीय पुरुष, धनजी भाई के नोहरे की 70 वर्षीय महिला, बापू नगर के 54 वर्षीय पुरुष, साईं धाम एक्सटेंशन नियर मंशापूरन जावरा के 31 वर्षीय पुरुष, नामली के 44 वर्षीय पुरुष, रतलाम के काटजू नगर के 41 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, सैलाना मोती बंगला के 23 वर्षीय युवक, ग्राम बासइंद्रा के 47 वर्षीय पुरुष, रतलाम लक्ष्मी नगर के 38 वर्षीय पुरुष, टाटानगर की 62 वर्षीय महिला, जी एम सी कैंपस की 30 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका अपूर्व कॉलोनी के 55 वर्षीय पुरुष, घास बाजार के 49 वर्षीय पुरुष हॉट की चौकी के 40 वर्षीय पुरुष, चौमुखी के 66वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, मुखर्जी नगर के 36 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर के 51 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर के 50 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। आज कुल 28 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

अब तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 579

गौरतलब है कि आज दिनांक तक कुल पॉजिटिव 579 है। जबकि 452 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। वही 114 का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो चुकी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!